16 सितंबर 2024 को भारत ने आधिकारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया के Work and Holiday (Subclass 462) वीज़ा प्रोग्राम में शामिल होकर 50वां पार्टनर देश बन गया। यह समझौता ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (AI-ECTA) के तहत किया गया है। 1 अक्टूबर 2024 से, पात्र भारतीय नागरिक एक नए बैलट सिस्टम के माध्यम से इस वीज़ा के लिए आवेदन करने का मौका प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और घुमने का अवसर मिलेगा। ज्यादा मांग वाले देशों के लिए नया Lottrey सिस्टम Work and Holiday वीज़ा की बढ़ती मांग को देखते हुए, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ज्यादा मांग वाले देशों जैसे कि भारत, चीन और वियतनाम के लिए प्री-एप्लिकेशन बैलट सिस्टम पेश किया है। यह सिस्टम पात्र पासपोर्ट धारकों को पंजीकरण करने की अनुमति देगा, और चुने गए प्रतिभागियों को वीज़ा आवेदन करने का अवसर मिलेगा। 18 से 30 साल के भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए यह एक रोमांचक अवसर है। इस प्रोग्राम के तहत प्रत्येक वर्ष अधिकतम 1,000 भारतीय नागरिकों को वीज़ा प्रदान किया जाएगा। सफल आवेदक ऑस्ट्रेलिया में अपनी यात्रा के दौरान अल्पका...
We strive to inspire and educate others about the joys of farming and the benefits of fresh produce, alongside promoting awareness of social issues that affect our communities.