Skip to main content

भारत अब ऑस्ट्रेलिया के Work and Holiday (Subclass 462) वीज़ा प्रोग्राम में शामिल

16 सितंबर 2024 को भारत ने आधिकारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया के Work and Holiday (Subclass 462) वीज़ा प्रोग्राम में शामिल होकर 50वां पार्टनर देश बन गया। यह समझौता ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (AI-ECTA) के तहत किया गया है। 1 अक्टूबर 2024 से, पात्र भारतीय नागरिक एक नए बैलट सिस्टम के माध्यम से इस वीज़ा के लिए आवेदन करने का मौका प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और घुमने का अवसर मिलेगा।

ज्यादा मांग वाले देशों के लिए नया Lottrey सिस्टम

Work and Holiday वीज़ा की बढ़ती मांग को देखते हुए, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ज्यादा मांग वाले देशों जैसे कि भारत, चीन और वियतनाम के लिए प्री-एप्लिकेशन बैलट सिस्टम पेश किया है। यह सिस्टम पात्र पासपोर्ट धारकों को पंजीकरण करने की अनुमति देगा, और चुने गए प्रतिभागियों को वीज़ा आवेदन करने का अवसर मिलेगा। 

18 से 30 साल के भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए यह एक रोमांचक अवसर है। इस प्रोग्राम के तहत प्रत्येक वर्ष अधिकतम 1,000 भारतीय नागरिकों को वीज़ा प्रदान किया जाएगा। सफल आवेदक ऑस्ट्रेलिया में अपनी यात्रा के दौरान अल्पकालिक काम और पढ़ाई कर सकते हैं, और यदि वे कुछ शर्तें पूरी करते हैं, तो वे भविष्य में Work and Holiday वीज़ा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय आवेदकों के लिए पात्रता मानदंड

Work and Holiday (Subclass 462) वीज़ा के लिए भारतीय आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:

1.आयु सीमा:आवेदकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  
2.शैक्षिक योग्यता:न्यूनतम माध्यमिक स्कूल की योग्यता (ऑस्ट्रेलिया के Year 12 के समकक्ष) की आवश्यकता है। पोस्ट-सेकेंडरी योग्यता भी स्वीकार की जा सकती है।

3.अंग्रेज़ी भाषा प्रवीणता:आवेदकों को कार्यात्मक अंग्रेज़ी का प्रमाण देना होगा, जैसे कि IELTS में कम से कम 4.5 अंक या समकक्ष कोई अन्य टेस्ट।

4.वित्तीय योग्यता:आपको यह प्रमाण देना होगा कि आपके पास ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रवास के दौरान अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि है (लगभग AUD 5,000), साथ ही वापसी टिकट के लिए भी पर्याप्त पैसा होना चाहिए।

5.स्वास्थ्य और चरित्र:आवेदकों को ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य और चरित्र मानकों को पूरा करना होगा, जिसके लिए मेडिकल परीक्षाएं और पुलिस सत्यापन आवश्यक हो सकते हैं।

6.निर्भर बच्चों का ना होना:आपके साथ ऑस्ट्रेलिया में कोई भी निर्भर बच्चे नहीं होने चाहिए।

7.पासपोर्ट की वैधता: आवेदकों के पास ऑस्ट्रेलिया में रहने की अवधि के दौरान वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए।

8.पहली बार वीज़ा धारक: यह वीज़ा भारत के पहले बार आवेदन करने वाले Work and Holiday वीज़ा धारकों के लिए है। अगर आपने पहले यह वीज़ा लिया है, तो भविष्य के वीज़ा के लिए आपको कुछ अतिरिक्त शर्तों को पूरा करना होगा।

बैलट प्रक्रिया कैसे काम करती है

भारतीय आवेदकों के लिए पहली बैलट 1 अक्टूबर 2024 को खुलेगी। इच्छुक व्यक्तियों को पंजीकरण करना होगा, और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से यादृच्छिक होगी। चयनित प्रतिभागियों को ऑनलाइन वीज़ा आवेदन जमा करने का अवसर मिलेगा। वीज़ा के लिए भारी मांग को ध्यान में रखते हुए, यह लॉटरी-शैली की प्रणाली पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करती है।

भारतीय नागरिकों को आधिकारिक ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन वेबसाइट पर जाकर मुख्य तिथियों, पंजीकरण प्रक्रियाओं, और चयन के परिणामों के बारे में अपडेट रहना चाहिए।

Popular posts from this blog

Australia's Exploitation of India's Working Holiday Visa System: A Closer Look

Australia's new subclass 462 Working Holiday visa for India has been introduced with much fanfare. As per the official line, this initiative is portrayed as an "opportunity" for Indians to explore the country while working to support their stay. However, when we peel back the layers of this arrangement, it becomes clear that Australia stands to benefit far more from the system than it lets on, while Indian applicants are left grappling with a deeply flawed and exploitative process. 1.Lottery System: A Sign of Manipulation Australia's decision to implement a lottery-based system for selecting 1,000 Indians per year to apply for this visa is concerning. With India's massive population, this process reduces a significant, life-changing decision to sheer luck. By randomly selecting applicants, Australia not only controls the flow but keeps many hopefuls in a perpetual state of anticipation. This creates a frenzy of competition, turning a visa application i...

The Illusion of Progress: The Punjabi Diaspora's Search for a Better Life

In recent years, we've seen a significant trend of Punjabis moving abroad, often in search of a better life. Many dream of escaping the challenges of their home country, envisioning a brighter future filled with opportunities and success. However, as we analyze this phenomenon, it's essential to question whether this migration truly represents progress or merely an illusion of improvement. The Western Dream For many Punjabis, the allure of the West is irresistible. The narrative often begins with the promise of higher wages in foreign lands, particularly in countries like Canada, the UK, and the USA. The idea is simple: earn in dollars, send money back home in rupees, and eventually, improve one’s status within the community back in Punjab. This dream has propelled countless individuals to leave behind their settled lives, hoping to create a better future for themselves and their families. The Reality Check However, the reality of living abroad can be starkly differ...